चचाई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0
95

अनूपपुर/ जिले के चचाई थाना अंतर्गत दिनांक 03.10.2025 को पीड़िता उम्र-23 साल के द्वारा थाना चचाई में रिपोर्ट किया कि वर्ष-2022 में कॉलेज की तरफ से ट्रेनिंग करने पावर प्लांट चचाई आई थी, उसी समय यशवंत खेन नाम के कर्मचारी से संपर्क हुआ, दोनों में दोस्ती हुई, तबसे शादी का झांसा देकर मार्च 2022 से शारीरिक संबंध बनाता रहा।उसके बाद पीडिता की बिना जानकारी के आरोपी दूसरी शादी कर लिया। जिसकी जानकारी लगने पर पीड़िता द्वारा आरोपी यशवंत खेन को शादी करने के लिए कहा गया, जो शादी करने से मना कर दिया।जिसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 263/25 धारा 69 बीएनएस दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। जहां आरोपी यशवंत खेन पिता गनपत खेन उम्र 29 वर्ष निवासी पावर प्लांट चचाई को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here