बीजेपी मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव, आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय मीडिया संयोजक; बृजगोपाल लोया को MP की जिम्मेदारी

0
1

मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया विभाग में बुधवार को बड़ा बदलाव हुआ। ग्वालियर के आशीष उषा अग्रवाल को बीजेपी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। इससे पहले वे राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आशीष अग्रवाल लंबे समय से मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया संगठन से जुड़े रहे हैं। वे प्रदेश प्रवक्ता और इसके बाद 29 अप्रैल 2023 से मध्य प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय संगठन में जाने के बाद रायसेन के बृजगोपाल लोया को मध्य प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इस बदलाव के साथ बीजेपी के मध्य प्रदेश मीडिया विभाग की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल हुआ है। पार्टी के मीडिया और संचार तंत्र में यह बदलाव 2026 के संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here