हैदराबाद के डेंटल सर्जन की अमेरिका में हत्या

0
84

हैदराबाद के डेंटल सर्जन की अमेरिका में हत्या
अमेरिका के डलास में एक 27 वर्षीय भारतीय डेंटल सर्जन की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

हैदराबाद निवासी चंद्रशेखर पोल कल रात एक गैस स्टेशन पर काम कर रहे थे तभी एक अज्ञात बंदूकधारी ने उनकी हत्या कर दी।
हैदराबाद से डेंटल सर्जरी में की थी स्नातक की पढ़ाई

चंद्रशेखर पोल हैदराबाद में डेंटल सर्जरी में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2023 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने छह महीने पहले अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी और पेट्रोल पंप पर अंशकालिक काम करते हुए पूर्णकालिक नौकरी की तलाश में थे।

पिता ने लगाई सरकार से यह गुहार
छात्र के परिवार ने अपने बेटे का शव अमेरिका से वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। बीआरएस विधायक सुधीर रेड्डी और पूर्व मंत्री टी हरीश राव आज हैदराबाद में छात्र के घर गए और उसके परिवार से मिले। उन्होंने इसे एक “दुखद” घटना बताते हुए सरकार से चंद्रशेखर पोल के शव को उसके गृहनगर वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here