25 साल का सफर पूरा होने पर आडवाणी से मिले PM मोदी, लिया आशीर्वाद

0
3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया और उनकी दशकों की जनसेवा तथा राष्ट्र के लिए योगदान को याद किया।

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने आडवाणी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आडवाणी की दशकों की जनसेवा और देश के सार्वजनिक जीवन में योगदान की अमिट छाप है। उन्होंने देश की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुआ सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के तौर पर अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में करीब 12.5 वर्ष तक कार्य किया और मई 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। तब से वह लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं।

आडवाणी से जुड़ा रहा राजनीतिक सफर
लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री और 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री रहे। पीएम मोदी की उनके साथ मुलाकात को 25 वर्ष के राजनीतिक सफर के दौरान वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति सम्मान के रूप में देखा गया।

पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल को लेकर बुधवार को देशभर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। भाजपा की ओर से ‘विकसित भारत संकल्प सभाओं’ और अन्य कार्यक्रमों के जरिए इस अवसर को चिह्नित किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here