बिहार में 6 और 11 नवंबर को होगा चुनाव
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है। चुनाव की घोषणा के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। नीतीश और तेजस्वी के समर्थक इसको लेकर आमने सामने हो गए हैं। माहौल पूरी तरह से गर्म है।
चुनावी दंगल में उतरेंगे नीतीश और तेजस्वी
एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो अपनी सरकार के विकास कार्यों और सुशासन का दावा कर लोगों के बीच चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है। वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव युवाओं की नब्ज पकड़ते हुए रोजगार और सामाजिक न्याय की बात कर लोगों से वोट मांग रहे हैं। चुनाव की घोषणा के बाद दोनों नेता अपनी रणनीति को धार देने में लगे हैं। जीत को अपने नाम करने के लिए कल से दोनों नेता चुनावी दंगल में उतरेंगे।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



