नरेश मीणा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा

0
68

नरेश मीणा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने फिर जताया प्रमोद जैन भाया पर भरोसा
राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर अपने दिग्गज नेता प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें, यह चुनाव न केवल भाया की राजनीतिक वापसी का अवसर है, बल्कि कांग्रेस के लिए 2023 की हार को उलटने का मौका भी है। दूसरी ओर, बीजेपी इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को टिकट देकर नरेश मीणा को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा है कि अब नरेश मीणा निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं।

पीसीसी चीफ डोटासरा ने दी बधाई
राजस्थान पीसीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी और विश्वास जताया कि जनता उनके जनसेवा के समर्पण को सराहेगी और कांग्रेस को विजयी बनाएगी। डोटासरा ने कहा कि प्रमोद जैन भाया जी को अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता आपके नेतृत्व और जनमुद्दों के प्रति समर्पण को आशीर्वाद देगी।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here