दोनो बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0
220

*अनूपपुर* जैतहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एवं 23 वर्षीय दो बहनों को शराब पिलाकर उनके साथ जबरन रेप कर जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है। जहां दोनो बहनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों गोपाल सिंह गोड़ एवं अरविंद यादव उर्फ लालाल के खिलाफ धारा 363, 366, 366ए, 376, 376(2)(एल), 376 डी, 506 एवं लैनिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4/5, 5एल/6 एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 2015 की धारा 3(2)(व्ही), 3(2)(व्हीए), 3(1)(डब्ल्यू) के तहत मामला दर्ज कर 16 मार्च को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार शिकायत में युवती ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान गोपाल सिंह गोड़ निवासी सोन मौहरी के साथ हुई थी, जिससे उसकी लगातार बातचीत होती रही। 12 मार्च को वह अपनी चचेरी बड़ी बहन उम्र 23 वर्ष के साथ सुबह लगभग 10 बजे खेत में काम करने के लिए निकले थे। जहां दोपहर लगभग 1 बजे काम कर वापस आते समय रास्ते में मोटर साईकिल में गोपाल सिंह गोड़ एवं उसका दोस्त अरविंद यादव दोनो निवासी सोन मौहरी मिले और दोनो बहनों को घर छोडऩे के बहाने अपनी बाइक में बैठाकर मौहरी के जंगल ले गए। जहां आरोपियों द्वारा दोनों बहनों को जबरन शराब पिलाई और गोपाल सिंह गोड़ ने नाबालिग को और अरविंद यादव उसकी बड़ी बहन को जंगल के अंदर अलग-अलग जगह ले जाकर दोनो आरोपियों ने उनके साथ दो बार रेप किया तथा शाम लगभग 3 बजे दोनो लोगो द्वारा हम दोनो बहनों को बाइक में बैठाकर गोपाल सिंह गोड़ के घर ले गए। उस समय गोपाल सिंह गोड़ के घर पर कोई नही था। जहां दोनो लोगो द्वारा दोनो बहनों को अलग-अलग कमरें में ले गए। जहां गोपाल ने इस बार बड़ी बहन के साथ और अरविंद यादव ने छोटी नाबालिग बहन के साथ जबरजस्ती पूरी रात रेप किया। रेप के बाद दोनो बहनें अलगे दिन सुबह लगभग 3 बजे गोपाल के घर से पैदल ही अपने घर के लिए निकली, जहां रास्ते में दोनो बहनों की तलाश करते उनके परिजन मिले। जिसके बाद बड़ी बहन से पूरी घटनाक्रम अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने दोनो बहनों को लेकर जैतहरी थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई गई। जहां शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here