बाल दिवस के अवसर पर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का खेल देखने का मौका मिलेगा। महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके वैभव इस खास मौके पर मैदान पर बल्ले से अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े-बड़े शॉट लगाने की क्षमता के चलते लगातार सुर्खियों में हैं। कम उम्र में उन्होंने कई शानदार पारियां खेलकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
बाल दिवस पर उनके इंदौर आगमन और मैदान पर बल्लेबाजी को लेकर युवा क्रिकेटरों तथा प्रशंसकों में खासा उत्साह है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वैभव अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



