रायपुर समेत प्रदेश के इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

0
61

रायपुर समेत प्रदेश के इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
रायपुर: राजधानी रायपुर और प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्ष आद्रता 82 प्रतिशत सुबह और 67 प्रतिशत शाम रिकार्ड की गई। बिलासपुर, पेण्ड्रारोड और दुर्ग में भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें बिलासपुर में अचानक तेज़ बारिश हुई। सबसे अधिक 90 मिमी बारिश अंतागढ़ में रिकार्ड की गई।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here