परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया Baby Boy को जन्म

0
66

परिणीति और राघव के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया Baby Boy को जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिवाली के शुभ अवसर पर माता-पिता बन गए हैं। आज परिणीति को दिल्ली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद परिणीति और राघव बने हैं माता-पिता।

इसी साल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कपिल शर्मा के शो में गुड न्यूज ही हिंट दी थी, और कुछ समय बाद ही अगस्त में इन्होंने इस हिंट की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया पर आये दिन प्रेगनेंसी को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रही हैं। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान परिणीति दिल्ली में अपने पति राघव के घर में ही रह रही थीं।

दिवाली में मिली कपल को खुशियों की सौगात
दिवाली पर परिणीति और राघव के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में परिणीति को भर्ती किया गया था और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। परिणीति और राधव के सोशल मीडिया अकाउंट पर ये खुशखबरी शेयर की गई है, जिसमें लिखा है, ‘हमारा बेबी बॉय, हमें सचमुच पहले की ज़िंदगी याद ही नहीं आती! बाहें भरी होने पर, हमारा दिल और भी भरा हुआ है। पहले हमारे पास हम दोनों थे लेकिन अब अब हमारे पास सब कुछ है।’

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here