मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को दूरभाष पर चर्चाकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुशल मार्गदर्शक और जनप्रिय नेता शाह का राष्ट्र की सुरक्षा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति अटूट समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, उनके दीर्घायु होने और यशस्वी जीवन के लिए मंगलकामना की है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



