अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

0
58

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मोकामा के बाहुबली नेता दुलार चंद्र यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जदयू विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो दो महीने के अंदर सभी अपराधी जेल भेजे जाएंगे। तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। हमारी सरकार बनी तो सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

बिहार में महाजंगलराज की स्थिति- तेजस्वी
बिहार चुनाव के लिए वोटिंग से पहले पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है।

जाति-धर्म से हटकर हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे- तेजस्वी

इस दौरान, तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से हटकर हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।

इसके अलावा, तेजस्वी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे।

11 साल में एनडीए सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी
तेजस्वी ने आगे कहा कि 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि 20 साल की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एनडीए सरकार ने कुछ नहीं किया। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here