मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट

0
69

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान अभिनेता राणा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कटनी जिले में 9 से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अभिनेता राणा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्राभिषेक और अमृतमयी कथा जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। अभिनेता राणा ने मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए उन्हें सपरिवार इस पुण्य अवसर पर पधारने के लिए आत्मीय निमंत्रण दिया। इस अवसर पर कटनी जिले के विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनेता राणा के आमंत्रण के प्रति धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here