‘2 घड़ी का ट्रेंड सुना था अभी 2 पेंट का भी आ गया’- तमन्ना भाटिया

0
58

‘2 घड़ी का ट्रेंड सुना था अभी 2 पेंट का भी आ गया’- तमन्ना भाटिया
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। वजह है उनका अतरंगी फैशन लुक, जिसे देखकर फैंस के तो होश ही उड़ गए हैं। तमन्ना अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका लुक देख कुछ लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया।

डबल लेयर पैंट स्टाइल और उजड़े बाल
हाल ही में सामने आए वीडियो में तमन्ना ने ब्लैक जैकेट और डबल लेयर पैंट स्टाइल कैरी किया हुआ है। बाल बिखरे हुए, मेकअप मिनिमम और एटीट्यूड ऑन पॉइंट- मतलब वैसा ही बरकरार है।

जैसे ही उनकी लेटेस्ट वीडियो वायरल हुईं, ट्रोल्स का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूजर ने लिखा, ‘2 घड़ी का ट्रेंड सुना था अभी 2 पेंट का भी आ गया है क्या?” जबकि दूसरे ने कहा, ‘जस्टिन बीबर क्यों बनती जा रही हो?’ कुछ लोगों ने एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल पर भी चुटकी ली और बोले- हेयर में इलेक्ट्रिक शॉट का झटका लगा है शायद।’

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here