अंतरराज्जीय शराब तस्कर जीपीएम पुलिस के गिरफ्त में*

0
60

जीपीएम प्रभारी पेंड्रा को सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक काला रंग की साईन मोटर सायकल में बैठकर एक प्लास्टिक बोरी तथा एक थैले में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब रखकर वेंकटनगर, दरमोहली धोबहर, धनपुर लटकोनी, सिलपहरी मार्ग होते हुए कोटमी की ओर बिक्री करने जा रहे हैं।थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल के द्वारा उप पुलिस अधीक्षक श्री श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंडा को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारीउप निरी आर एस सेंगर की टीम के द्वारा जाकर ग्राम अडी में दोनों शराब तस्करों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया जो मोटर सायकल के सीट में रखे एक प्लास्टिक बोरी में भरा 90 नग व्हीस्की गोवा अंग्रेजी शराब तथा एक कपडे के थैला में भरा 48 नग व्हीस्की गोवा अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 24 लीटर 840 एम.एल. बरामद किये। आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अप0 क्रमांक – 343/24 धाराः- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट

नाम पता आरोपी – 

01 जुग्नू कोल पिता स्व. दाउ उम्र 40 साल साकिन फाटक टोला जैतहरी वार्ड नंबर 4 थाना जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश

02 सुनील कुमार गुप्ता पिता स्व. बद्री प्रसाद उम्र 55 साल साकिन जैतहरी सिविल लाईन वार्ड नंबर 5 थाना जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश

 

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here