चेक पोस्ट पर व्यापारी से हुआ 02 लाख रुपए बरामद

0
260

शहडोल. लोकसभा चुनाव को लेकर शहडोल जिले के अमलाई रेलवे क्रासिंग के पास चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान अमलाई पुलिस व SST की टीम ने कार से बिलापुर से शहडोल जा रहे एक कपड़ा व्यापारी से चेकिंग के दौरान 2 लाख 34 हजार रु बरामद किया है.व्यापारी द्वारा जप्त किए गए रुपयों के संबंध में कोई पुख्ता कागजात उपलब्ध नहीं दिया. पुलिस ने पकड़े हुए रुपयों को सरकारी खजाने में जमा करा दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर SST व पुलिस लगातार चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही है. इसी क्रम में अन्तरजिला शहड़ोल के अमलाई रेलवे क्रासिंग चेक पोस्ट में SST व अमलाई पुलिस ने टीम के साथ बिलासपुर की ओर से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका गया. जिसमें कार में सवार बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कपड़ा व्यापारी पन्नालाल भगत कैस लेकर शहडोल की ओर जा रहे थे , जिनकें पास से 2 लाख 34 हजार कैश बरामद किए गए हैं.

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here