मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरेवा शिल्पकार को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बैतूल जिले के ‘भरेवा’ शिल्पकार बलदेव वाघमारे को ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में ‘भरेवा’ शिल्पकार वाघमारे को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘भरेवा’शिल्पकार वाघमारे के सम्मानित होने से मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



