*कोतमा* वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत धुरवासिन बीट में वन विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टरों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में रिज़र्व फ़ॉरेस्ट क्षेत्र अंतर्गत दिनाँक 10.12.2025 की दरमियानी रात्रि को परिक्षेत्र सहायक वृत्त लतार अंतर्गत बीट धुरवासिन के वन कक्ष क्रमांक RF 440 में गोहडारी नदी में वन भूमि से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम द्वारा मौके से 02 ट्रैक्टर मय ट्राली जप्त करते हुए आरोपी सागर राठौर क्योटार वाहन मालिक व चालक तथा आरोपी उदय केवट वाहन मालिक व चालक पर कार्यवाही की गई।
वन विभाग की उक्त सराहनीय कार्यवाही में लतार सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिलाष सोनी,बीट गार्ड प्रकाश त्रिपाठी,एस.एन शुक्ला,राघवेंद्र तिवारी,विनय पांडे एवं कुशल मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा।
रेत चोरों पर कोतमा वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



