मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने किया अभिवादन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप के श्यामला हिल्स स्थित निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने सपत्नीक तिलक कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया तथा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की दो वर्ष की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



