नागपुर में भाजपा ने 15 में से 12 नगर पालिकाओं पर फहराया भगवा

0
43

नागपुर में भाजपा ने 15 में से 12 नगर पालिकाओं पर फहराया भगवा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह जिले नागपुर में भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। रविवार को घोषित हुए परिणामों में बीजेपी ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ करते हुए जिले की 15 नगर पालिकाओं में से 12 पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ ही नागपुर जिले में बीजेपी ने अपना निर्विवाद वर्चस्व स्थापित कर लिया है। हालांकि कांग्रेस, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (शरद पवार) की झोली में भी एक-एक सीटें आई हैं।

नागपुर निकाय चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यहां महायुति (Mahayuti) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़े। कई सीटों पर बीजेपी का मुकाबला अपनी ही सहयोगी पार्टी शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से था। बीजेपी ने शुरू से ही यहां अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति अपनाई थी, जिसका परिणाम आज 12 नगर पालिकाओं में बीजेपी के मेयर होंगे। हालांकि अधिकांश जगहों पर भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस से ही हुआ।

बीजेपी का दबदबा कायम
नागपुर जिले की कामठी, सावनेर, उमरेड, खापा, वाडी और कलमेश्वर जैसी प्रमुख नगर पालिकाओं में बीजेपी के उम्मीदवार मेयर चुने गए। नागपुर जिले की सभी 12 नगर पंचायतों में महायुति दल जीत रहा है। बता दें कि नागपुर में ही आरएसएस का मुख्यालय है। काटोल नगर पालिका में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी जीती है, तो वहीं रामटेक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपना भगवा बरकरार रखा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here