महिला क्रिकेटर भी कमाएंगी मोटी रकम – BCCI

0
59

महिला क्रिकेटर भी कमाएंगी मोटी रकम – BCCI
क्रिसमस से पहले देश की महिला क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, बीसीसीआई ने हालिया अपनी एपेक्स काउंसिल की बैठक में महिला घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।इस फैसले से महिला घरेलू खिलाड़ी पहले की तुलना में ढाई गुना तक ज्यादा कमाई कर सकेंगी। यह कदम भारत की पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद उठाया गया है।

बीसीसीआई के नए घरेलू समान पे स्ट्रक्चर के मुताबिक, हर घरेलू वनडे और मल्टी-डे मैच के लिए महिला खिलाड़ियों को प्रति दिन 50 हजार रुपए मिलेंगे। यह मैच फीस प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों पर लागू होगी। इससे पहले सीनियर महिला खिलाड़ियों को प्रति दिन 20 हजार रुपए मैच फीस मिलती थी।

हालांकि, बीसीसीआई के इस निर्णय का लाभ केवल प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि रिजर्व के तौर पर चुनी गई खिलाड़ियों की मैच फीस में भी इजाफा किया गया है। अब सीनियर रिजर्व खिलाड़ियों की प्रतिदिन की मैच फीस 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी गई है। वहीं, नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 25,000 रुपए मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपए दिए जाएंगे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here