धार्मिक आयाेजन: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

0
382

अनूपपुर । जिले के विप्र समाज के संयोजक रामनारायण द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया की कल 10 मई शुक्रवार को शनिधाम चेतना नगर अनूपपुर में भगवान परशुराम की जयंती वैदिक मंत्रो द्वारा पूरे रीती रिवाज से मनाई जाएगी। इस अवसर पर अपरान्ह 03 बजे से वैदिक पूजन अर्चन ,04 बजे से सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ एवं सायं 06.30 बजे से प्रसाद (भण्डारा) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही जिले वासियों से धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या सपरिवार सहभागिता निभाने एवं भार्गव भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया की जिले में ऐसा आयोजन पहली बार किया जा रहा है,इस आयोजन में विप्र समाज द्वारा किसी संस्था ओर किसी व्यक्ति से धार्मिक आयोजन के नाम पर एक भी पैसे का चंदा नहीं लिया गया है साथ ही यह आयोजन पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक है,चंदा और राजनीतीकरण किसी समाज को तोड़ने का काम करती है इसलिए विप्र समाज ने सामूहिक निर्णय लिया है की ऐसे आयोजनों में किसी से एक रूपये का चंदा नहीं लिया जायेगा। मैं समाचार पत्र के माध्यम से जिले वासियो से पुनः यह अपील करना चाहता हु की परशुराम की जयंती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो जो ब्राह्मण आयोजन में शामिल नहीं हो सकते वे इस दिन सभीअपने घरों में पूजा-अर्चना कर शाम को दीप प्रज्ज्वलित करेंगे ।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here