माही विज-जय भानुशाली शादी के 15 साल बाद हुए अलग

0
38

माही विज-जय भानुशाली शादी के 15 साल बाद हुए अलग
टीवी के पॉपुलर कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. उन्होंने अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी है. जय और माही ने सोशल मीडिया पर सेपरेशन की खबरों को लेकर पोस्ट शेयर की है. माही और जय ने बताया कि उनकी इस कहानी में कोई भी विलेन नहीं है.

जय और माही ने पोस्ट कर लिखा ये

जय और माही ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आज हम इस सफ़र में अलग होने का फैसला करते हैं, जिसे जिंदगी कहते हैं. फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे. शांति, ग्रोथ, दयालु और इंसानियत हमेशा हमें सिखाते रहेंगे. हमारे बच्चे तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम बेस्ट पेरेंट्स, बेस्ट फ्रेंड्स बनेंगे. और वो सबकुछ करेंगे जो बच्चों के लिए जरुरी होगा.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘हम अलग-अलग रास्ते पर चलेंगे, लेकिन हमारी इस कहानी का कोई विलेन नहीं है. इस निर्णय के साथ कोई भी निगेटिविटी नहीं है. कोई भी नतीजा निकालने से पहले, कृपया जान लें कि हम ड्रामा से ज्यादा शांति और सबसे ऊपर समझदारी को चुनते हैं. हम एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते रहेंगे. एक दूसर का सपोर्ट करते रहेंगे और हमेशा दोस्त रहेंगे. हम एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हुए आप लोगों से रिस्पेक्ट, प्यार मांगते हैं.’

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here