ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश, 7 लोग हुए घायल

0
31

ओडिशा के राउरकेला में प्लेन क्रैश, 7 लोग हुए घायल
प्लेन क्रैश (Plane Crash) के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। आज इसी तरह का एक मामला ओडिशा (Odisha) में सामने आया। आज, शनिवार, 10 जनवरी को ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) के पास इंडिया वन एयर का छोटी साइज़ का 9-सीटर प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन भुवनेश्वर (Bhubaneswar) से राउरकेला की ओर जा रहा था। तभी वो जलदा इलाके में घास के मैदान पर क्रैश हो गया, जो राउरकेला से लगभग 10-15 किलोमीटर दूर है।

हादसे के समय 7 लोग थे सवार, सभी घायल
प्लेन क्रैश के समय उसमें 7 लोग सवार थे। उनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल हैं। हादसे में सभी 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही राउरकेला फायर स्टेशन और पनपोश फायर स्टेशन से दमकल यूनिट बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाई गई। मामले की जांच शुरू हो गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन क्रैश हुआ।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here