छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

0
32

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा. सीएम विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा कर दी है.

रायपुर में प्रदेश अधिवेशन का हो रहा है आयोजन
दरअसल आज रविवार को राजधानी रायपुर के रोहनीपुरम में राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. इस अधिवेशन में प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल हुए हैं. यहां सीएम विष्णु देव साय भी पहुंचे. कर्मचारियों को उन्होंने संबोधित किया. इसी बीच उन्होंने कर्मचारियों के हित में बढ़ा फैसला लेते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी.
अब इतना मिलेगा

सीएम साय ने कर्मचारियों के हित में घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा. अब 55% से बढ़कर 58% महंगाई भत्ता मिलेगा. 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी गई है. कर्मचारियों के हित में लिए इस फैसले के बाद कर्मचारी संघ में काफी खुशी देखने को मिली.

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here