भगवा पार्टी के द्वारा हनुमान चालीसा के 108 पाठ  के बाद फ्लाईओवर ब्रिज का गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण सेतु निगम विलंब,तो सुंदरकांड के पश्चात लंका दहन

0
86

अनूपपुर।लगभग 8 से 9 वर्षों से आरओबी-61 पर बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज का सपना 2026 में साकार होते नजर आ रहा है।

भगवा पार्टी के लगातार धार्मिक आयोजनों के बाद कार्य को अंजाम मिलना प्रारंभ हुआ।फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति को लेकर निरंतर भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) द्वारा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से रेलवे एवं सेतु निगम सहित जिला प्रशासन को सचेत करने के लिए ईश्वर का सहारा लेकर कार्यक्रम कराया जाता रहा है।

भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष पं. कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा कि सनातन संस्कृति में जब कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय तक बाधित रहता है,तब ईश्वर से मार्गदर्शन हेतु यज्ञ,मंत्रोच्चारण एवं हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है।उन्होंने कहा, “कवन सो काज सकल जग माहीं,जो नहि होय तात तुम पाहिं” इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया है,ताकि वर्षों से लंबित फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण शीघ्र पूर्ण हो सके और नगरवासियों को राहत मिल सके।विधिवत हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

इसके पश्चात भगवा पार्टी द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं इसके पश्चात लंका दहन का कार्यक्रम भी सुनिश्चित किया गया था,लेकिन रेलवे ने अपने कार्य को अंजाम दे दिया 14 जनवरी 2026 की रात्रि शहर के बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी -61) के निर्माण कार्य में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।लेकिन भगवा पार्टी ने कहा है कि यदि लोक निर्माण सेतु निगम कार्य में विलंब करेगा तो सुंदरकांड के पश्चात भगवा पार्टी लंका दहन का कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

रेलवे द्वारा तैयार स्ट्रक्चर को बिंच मशीन की सहायता से रेल पटरियों के बीच लॉन्चिंग (स्थापना) कर दी गई।इस कार्य में रेलवे के इंजीनियर उनके ठेकेदार एवं वर्कर पूरे उत्साह के साथ गर्डर की लॉन्चिंग का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण कर दिए।

इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य को देखने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।स्थानीय लोगों में इस कार्य को लेकर काफी उत्साह देखा गया।लोगों का कहना था कि फ्लाईओवर बनने से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

अनूपपुर के विकास की दिशा में यह फ्लाईओवर एक बड़ी सौगात माना जा रहा है,जो आने वाले समय में यातायात व्यवस्था को नया रूप देगा।भगवा पार्टी के सतत प्रयास,संकल्प और जनहितकारी सोच की सराहना की जानी चाहिए,जिनके प्रयासों से यह महत्वपूर्ण चरण साकार हो गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here