चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 30 IAS-IPS अधिकारियों को बनाया ऑब्जर्वर

0
40

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 30 IAS-IPS अधिकारियों को बनाया ऑब्जर्वर
भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इनमें 25 IAS और 5 IPS अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों की तैनाती असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा यह कदम चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियुक्त ऑब्जर्वर चुनावी तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

ये IAS अधिकारी बने ऑब्जर्वर
ऑब्जर्वर बनाए गए IAS अधिकारियों में रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here