*सामतपुर में ऐतिहासिक महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी को* रुद्राभिषेक,शाही सवारी,भंडारा व भक्ति जागरण के साथ होगा भव्य आयोजन

0
195

*अनूपपुर* महाकाल दरबार सेवा समिति एवं शिव मारुति सेवा समिति,सामतपुर के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष महा शिवरात्रि महोत्सव 2026 का तृतीय वर्ष बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को शिव मारुति मंदिर, सामतपुर (जिला अनूपपुर) में ऐतिहासिक एवं दिव्य धार्मिक आयोजन संपन्न होगा।समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महोत्सव में दिनभर विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं शिवमय वातावरण का संचार होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विशेष रुद्राभिषेक एवं वैदिक पूजन से होगी।इसके पश्चात उज्जैन से पधारे अघोरी संतों के अखाड़े का विशेष सान्निध्य एवं दर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। संध्या बेला में महाकाल की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करेगी।इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।रात्रि में भक्ति जागरण,भजन संध्या एवं शिव-शक्ति मिलन कार्यक्रम के माध्यम से पूरी रात शिवभक्ति का वातावरण बना रहेगा।
समिति के पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शिव भक्तों से करबद्ध अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है,बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का भी माध्यम बनेगा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here