बैंक खातों का लेनदेन में उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालें एक बड़े गिरोंह का खुलासा*                   

0
413

अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतमा पुलिस द्वारा बैंक खातों का लेन लदेन में उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालें एक बड़े गिरोंह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतमा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.02.2026 को आवेदक दीपक केवट पिता गनपत केवट निवासी ग्राम पडोर,लतार थाना भालूमाड़ा द्वारा थाना कोतमा में सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पासबुक , एटीएम रख लेने कमीशन की मांग करने व खाता का गलत इस्तेमाल कर धोखाधडी करने के संबंध में एक आवेदन पेश किया।जिस पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपी शैलेन्द्र पांडेय निवासी बदरा,बादल सोनी,विजय कश्यप,टिंकल जिवनानी तथा आशीष सोनी निवासी कोतमा के विरूध्द धारा 318(4),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी बादल सोनी पिता सुधीर सोनी , टिंकल जिवनानी,आशीष सोनी तीनों निवासी कोतमा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया,तथा अन्य की सरगर्मी तलाश जारी है।

वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछतांछ पर उनके कब्जे से 19 नग एटीएम कार्ड सभी बैंक आंफ महाराष्ट एवं 03 नग मोबाईल एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है।सारे खातें बैंक आंफ महाराष्ट के हैं।इसमें बैंक कर्मचारियों तथाअन्य आरोपियों की भी संलिप्ता की जांच की जा रही है।पूछतांछ के दौरान आरोपियों से यह भी पता चला की यह सभी खाते ग्राम बिजौड़ी के एक कियोस्क सेन्टर से बैंक आंफ महाराष्ट के सारे खाते खुलवातें थे,वहा से दस्तावेज ले जाकर बैंक आंफ महाराष्ट के एटीएम,पासबुक इकट्ठा कर मोबाईल सिम भी पृथक से खाताधारको से इश्यु करते थे एवं इन सभी दस्तावेजों का उपयोग अवैध पेसों के लेन देन संबंधी धोखाधड़ी में करते थे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here