सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत
असम में वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।
विमान हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से उड़ते समय रडार से लापता हो गया था।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



