*शिव मिश्रा भाजपा राजनगर ग्रामीण के मंडल महामंत्री घोषित

0
320

*अनूपपुर* भारतीय जनता पार्टी के युवा,जुझारू एवं कर्मठ नेता शिव मिश्रा को सर्वसम्मति से भाजपा मंडल राजनगर ग्रामीण के मंडल महामंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

शिव मिश्रा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।उनके नेतृत्व में मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा राजनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिव मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।

नवनियुक्त मंडल महामंत्री शिव मिश्रा को पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here