*भोलगढ के जंगल में हाथी के हमले से महिला की मौत, पति,पुत्र घायल

0
45

*अनूपपुर* जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ गांव के जंगल में रविवार की दोपहर जंगल में स्थित चटूआ के खेत से भोलगढ़ गांव जंगल के रास्ते से आ रहे परिवार पर जंगल में विचरण कर रहे एक हाथी द्वारा हमला कर महिला को कुचल देने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वही महिला के पति एवं पुत्र को घायल है,जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ग्राम पंचायत बरबसपुर के गांव भोलगढ निवासी समयलाल पाव जिसका खेत चटुआ गांव के पास जंगल में है,दोपहर करीब 3 बजे के लगभग खेत से जंगल होकर भोलगढ गांव की ओर आ रहे थे।06 लोगो में प्रेमवती पांव 30 वर्ष पर पगडंडी रास्ते में खड़े एक हाथी द्वारा हमला कर महिला की मृत कर दिया गया,वही उसके पति 32 वर्षीय राममनोज पाव और 06 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी उठाकर पटकने से दोनों घायल हो गए। वन विभाग की टीम द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को भोलगढ गांव लाकर निजी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।जबकि हाथी द्वारा महिला को मृत करने बाद घटनास्थल के आसपास ही काफी देर तक खड़ा रहा।कुछ देर बाद जंगल में दूसरी ओर जाने के बाद जिला प्रशासन पुलिस एवं वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को सुरक्षित किया गया।वन विभाग ने भोलगढ़ चटुआ,खांड़ा,पौड़ी,मानपुर,बरबसपुर,सोनटोला एवं हाथी से प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को रात के समय सचेत एवं सतर्क रहने तथा हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here