कंटगी बायपास पर आग का तांडव, लॉजिस्टिक गोदाम जलकर खाक

0
2

कंटगी बायपास पर आग का तांडव, लॉजिस्टिक गोदाम जलकर खाक
कंटगी बायपास स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम (वेयर हाउस )में सोमवार की रात लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटें तीन किमी दूर से भी दिखाई दे रही थीं। धुआं के गुबार से आसमान काला हो गया था।

आग लगने की सूचना पाकर जबलपुर से 10 दमकल वाहन रवाना किए गए परंतु आग इतनी विकराल थी उसे काबू में करने दमकल कर्मियों के भी पसीने छूट गए।

गोदाम में भरा चावल, गेहूं, दाल, खाद्य तेल व किराना सामग्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। लाजिस्टिक गोदाम सिद्धार्थ मेहता का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पाकर माढ़ोताल पुलिस भी पहुंच गई थी।

एक चिंगारी से लगी आग, पूरे गोदाम में फैल गई
रात्रि करीब 10.30 बजे आग लगने की सूचना एशियन पेंट के सुपरवाइजर ने नगर निगम के दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर तत्काल 10 दमकल वाहन रवाना किए गए। परंतु जब तक दमकल अमला पहुंचता गोदाम में रखी सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। एक चिंगारी से फैली आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here