189 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Vinod Khanna की फिल्म, 55 साल से कायम है रिकॉर्ड

0
4

189 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Vinod Khanna की फिल्म, 55 साल से कायम है रिकॉर्ड
विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के वह अभिनेता थे, जिनकी पर्सनैलिटी की चर्चा आज भी जाती है। जब वह पर्दे पर एंट्री मारते थे, तब सिनेमाघरों में सीटियां सुनाई देती थीं। इंडस्ट्री में उनका कद इतना बड़ा था, जिसकी छाप आज भी कायम है।

इस बीच हम आपको विनोद खन्ना के करियर की उस फिल्म बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया था। एक्टर की वह फिल्म 27 हफ्तों तक यानी करीब 189 दिनों तक सिनेमाघर में सफलतापूर्वक चली थी।

विनोद खन्ना की ब्लॉकबस्टर फिल्म
अभिनेता विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शुमार थे, जो पर्दे पर लीड हीरो के रोल के अलावा एंटी हीरो बनकर भी अपनी छाप छोड़ने में सफल होती थे। ऐसा ही कमाल उन्होंने 55 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म मेरा गांव मेरा देश (Mera Gaon Mera Desh) में करके दिखाया था।

इस फिल्म में विनोद खन्ना के अलावा धर्मेंद्र और आशा पारेख जैसे अन्य कई कलाकार मौजूद रहे थे। मेरा गांव मेरा देश में विनोद ने खूंखार डकैत जब्बर सिंह की भूमिका को अदा किया था। जिस तरह से विनोद ने ये नेगेटिव किरदार अदा किया था, उससे वह फिल्म में धर्मेंद्र के रोल पर भी भारी पड़े थे। फिल्म की कहानी और गाने काफी शानदार रहे, जिसकी वजह से मेरा गांव मेरा देश बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

यही कारण था जो मेरा गांव मेरा देश सिल्वर जुबली भी रही थी और 27 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती रही थी। 189 दिनों से ज्यादा समय तक मुंबई के एक थिएटर में विनोद खन्ना की इस मूवी के चार शोज लगातार चलते रहे थे।
साल की सबसे बड़ी हिट रही थी मेरा गांव मेरा देश

गौर किया जाए मेरा गांव मेरा देश की कमर्शियल परफॉर्मेंस की तरफ तो साल 1971 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों में कमाई में ये मूवी टॉप पर रही थी। माना जाता है कि मेरा गांव मेरा देश के बाद ही निर्देशक रमेश सिप्पी को शोले जैसी कल्ट मूवी बनाने का फैसला लिया था।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here