रूस ने यूक्रेन पर किया घातक हमला,अटैक में 700 ड्रोन भी शामिल

0
9

रूस ने यूक्रेन पर किया घातक हमला,अटैक में 700 ड्रोन भी शामिल
कीव में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. रूस ने इसी हफ्ते यूक्रेन पर जबरदस्त हमला किया है. यह बमबारी पुतिन की धमकी के बाद हुई है. इसमें रूस के कब्जे वाले पूर्व यूक्रेन में हुए हमलों पर बदला लेने की बात कही गई थी.

रूस के इस अटैक से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. उसमें एक वीडियो में क्रूज मिसाइल को कीव के बीचों-बीच टकराते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में मिसाइल टकराते ही अचानक तेज रोशनी की चमक नजर आ रही है. इसके बाद एक जोरदार धमाका होता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल ‘ओरेश्नेक’ भी दागी है.

सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम
रूस ने सुबह कीव पर इस युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है. शहर पर 50 से ज्यादा मिसाइलें और 700 ड्रोन दागे गए हैं. यह वीडियो कीव के बीचों बीच एक क्रूज मिसाइल के टकराने का दृश्य भी दिखाता है. इधर, 24 मई यानी रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी गई हैं. एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को रोकने की कोशिश की है.

यूरो ग्राउंड मीडिया के मुताबिक, लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास एक बिजनेस सेंटर और उससे सटे एक बाजार हमले में पूरी तरह तबाह हो गया. यहां एक छोटा सा कैफे भी शामिल था. इसे रूस के पिछले हमलों के बाद छह बार फिर से बनाया और खोला जा चुका था.

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here