अमावस्या पर शिप्रा पुल पुलिस की मुस्तैदी से टली अनहोनी

0
74
अनंत चतुर्दशी पर शिप्रा नदी के बड़े पुल पर पुलिस की एक कार नीचे गिरी थी, जिसमें थाना प्रभारी सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुल पर रेलिंग लगा दी थी। इसके साथ ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही थी, लेकिन अमावस्या पर शिप्रा पुल पर फिर एक ऐसी घटना देखी गई, जिसे अगर पुलिस नहीं देखती तो कोई अनहोनी घटना भी घटित हो सकती थी।
शिप्रा तट रामघाट पर सर्व पितृ अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और दान पुण्य करने पहुंचे थे। शिप्रा तट के साथ शहर के अन्य स्थान पर भी श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त पूजन अर्चन और तर्पण किया। इस दौरान शिप्रा नदी के छोटे पुल पर ग्रामीण परिवार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों के मनाही के बावजूद पुल पार करना चाहते थे। यह लोग पुल पर अधिक पानी होने के बावजूद पुलिस के बीच तक पहुंचने ही वाले थे कि तभी यहां तैनात पुलिसकर्मी ने सख्ती दिखाते हुए सभी लोगों को वापस बुलाया और उन्हें जमकर फटकार लगा दी। इस फटकार के बाद यह परिवार तो दूसरे रास्ते से अपने घर की ओर चला गया, लेकिन सोचने वाली बात है कि अगर पुलिस इस स्थान पर नहीं होती तो फिर आखिर क्या होता?
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here