भारत ने एफआईएच पुरुष प्रो लीग हॉकी में पाकिस्तान को 7-1 से हराया
एफआईएच पुरूष प्रो लीग हॉकी में, कल रात भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में खेले गये मैच के पहले र्क्वाटर में अबू बकर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर पाकिस्तान को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह के गोल ने मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह, जुगराज सिंह, अभिषेक और राजकुमार पाल ने चार और गोल किए। सातवां गोल चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने किया।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



