किसानों के बिल जमा होने के बाद भी बिजली कनेक्शन काटना शर्मनाक – रमेश सिंह

0
89

अनूपपुर विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ आज किसानों ने कांग्रेस जनों के साथ मिलकर विरोध जताया। जानकारी अनुसार ग्राम बेला क्षेत्र के कई किसानों के सिंचाई पंपों के बिल जमा होने के बावजूद विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए, जिससे धान फसल की सिंचाई पर संकट खड़ा हो गया है।

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी के मार्गदर्शन में तथा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष श रजन कुमार राठौर के नेतृत्व में प्रभावित किसान आज कनिष्ठ यंत्री कार्यालय अनूपपुर पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि कनेक्शन काटे जाने से फसल सूखने की कगार पर है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।कनिष्ठ यंत्री द्वारा अविलंब कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विभाग शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा

“यह किसानों के साथ सीधा अन्याय है। प्रदेश सरकार की दोहरी नीतियों के चलते किसान संकट में हैं। एक ओर किसान समय पर बिल जमा करते हैं, दूसरी ओर विभाग जानबूझकर कनेक्शन काटकर फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।”

कार्यक्रम में कांग्रेस जनों के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे। किसानों ने विद्युत विभाग की इस कार्यवाही को अलोकतांत्रिक व अन्यायपूर्ण बताया और प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here