एमपी फुटबॉल अकादमी का चयन ट्रायल संपन्न

0
2

एमपी फुटबॉल अकादमी का चयन ट्रायल संपन्न
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश फुटबॉल अकादमी के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में जिले के सभी आयु वर्गों के 150 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस चयन शिविर में खिलाड़ियों का फिटनेस, स्किल, गेम सेंस और टीम वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

बारीकी से परखा
चयन प्रक्रिया मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ कोच आशीष पिल्लई जबलपुर, कोलकाता के प्रसिद्ध कोच डॉ. स्वपन विश्वास और डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के कोच विनय कदम के नेतृत्व में संपन्न हुई। तीनों कोचों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा और चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार की।

इस अवसर पर संभागीय खेल अधिकारी महेंद्र बरिया, चंबल क्रीड़ा परिषद के सचिव भय्यू भदौरिया, बिरला नगर फुटबॉल क्लब सचिव राजेंद्र पाल सहित सुरेंद्र नरवरिया, राजवर्धन भौसले, राहुल यादव, प्रशांत चाहर आदि पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here