विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से मिले सीएम यादव, मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर दिया जोर

0
6

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न देशों से आए डेलिगेट्स का मध्यप्रदेश में स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं कारोबारी वातावरण की जानकारी विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के केंद्र में स्थित होने के कारण व्यापार, उद्योग और निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर सुविधाएं, आवश्यक बुनियादी ढांचा और अनुकूल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि, पर्यटन, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल, आईटी और अन्य क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की पहचान मजबूत हो और विभिन्न देशों के साथ आर्थिक एवं व्यावसायिक संबंधों को नई गति मिले।

उन्होंने विदेशी डेलिगेट्स से मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों का लाभ उठाने और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडलों ने भी मध्यप्रदेश की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की और राज्य के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here