करोल बाग में बड़ा हादसा, इमारत का हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल

0
7

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेगरपुरा स्थित प्यारे लाल रोड पर एक पुरानी दो मंजिला इमारत को गिराने के दौरान उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

डेमोलिशन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, इमारत में डेमोलिशन का काम एक निजी ठेकेदार की देखरेख में चल रहा था। इसी दौरान अचानक इमारत का हिस्सा गिर गया और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

एक मजदूर की मौत, तीन घायल

हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बिना अनुमति डेमोलिशन का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमारत को गिराने के लिए संबंधित एजेंसी से अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने इमारत के मालिकों और ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।

घटना ने राजधानी में पुराने भवनों के डेमोलिशन के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here