गद्दी की जंग अब OTT से थिएटर तक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला A सर्टिफिकेट

0
6

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना भौकाल दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म का रनटाइम 197.19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट तय किया गया है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पहली बार है जब ‘मिर्जापुर’ की चर्चित कहानी और इसके लोकप्रिय किरदार OTT से निकलकर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी गद्दी की जंग
फिल्म की कहानी में मिर्जापुर की गद्दी को लेकर संघर्ष और पुरानी दुश्मनियों के फिर से सामने आने की झलक मिलती है। CBFC के आधिकारिक विवरण के मुताबिक, सत्ता की जंग के बीच पुराने दुश्मनों की वापसी और नए खतरों से कहानी आगे बढ़ती है।

‘A’ सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि फिल्म को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। करीब सवा तीन घंटे की अवधि और लोकप्रिय स्टारकास्ट के कारण फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here