वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, 7 छक्कों के साथ 92 रन की तूफानी पारी

0
1

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से एक बार फिर धमाल मचा दिया। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ महज 81 गेंदों में 92 रन की आक्रामक पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और तेज गति से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

वैभव की नजर अपने पहले फर्स्ट क्लास शतक पर थी, लेकिन वह 92 रन के स्कोर पर हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद खान को कैच दे बैठे। वह शतक से केवल 8 रन दूर रह गए। अगर वह शतक पूरा कर लेते, तो दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी उनके निशाने पर था।

ईस्ट जोन ने वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार शुरुआत की बदौलत पहले 161 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए थे। दोनों के बीच 161 रन की साझेदारी हुई, हालांकि बाद में ईस्ट जोन की पारी लड़खड़ा गई और टीम 266 रन पर ऑलआउट हो गई।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here