*जमुना/कोतमा* आज दिनांक 15 मार्च 2024 को जन अभियान परिषद सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम गंभीरवा टोला हनुमान टेकरी के पास जल संरक्षण हेतु बोरीबंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में वहा के निवासरत पशु पक्षी प्यासे न रहे उन्हे परिषद के इस प्रयास से पीने का पानी उपलब्ध हो सके और प्यास से वो इधर उधर न भटके।इस नेक कार्य में ग्रामीणों एवं परिषद के सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओ द्वारा भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।
आज के इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था पसान के कार्यक्रम समन्वयक दशरथ सिंह प्रस्फुटन समिति भलवाही की अध्यक्ष देववती ,प्रस्फुटन समिति बरतराई के सदस्य मोहन ,प्रस्फुटन समिति प्यारी न.2 के सदस्य जय कुमार,प्रस्फुटन समिति गंभीरवाटोला के अध्यक्ष रमेशलाल केवट ,प्रस्फुटन समिति चुकान के सचिव बेसाहन प्रजापति cmcldp छात्र रुक्मणि देवी,स्वाति गुप्ता प्रांशु मिश्रा परामर्शदाता शिवानी सिंह ,कृष्णा देवी की सहभागिता रही।
*म.प्र.जन अभियान परिषद के नेतृत्व में जल संरक्षण हेतु बोरीबंधान कार्यक्रम संपन्न
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



