*नरसिंहपुर में होगी म.प्र. एमेच्योर वालीबाल संघ की वार्षिक आमसभा

0
51

अनूपपुर जिला वालीबाल संघ की गतिविधियों से प्रदेश प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा*

अनूपपुर। मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाल संघ की वार्षिक आमसभा की बैठक आगामी 11 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे नरसिंहपुर के यशोदा गार्डन (प्रताप नगर) में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के वालीबाल संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

इस संबंध में अनूपपुर जिला वालीबाल संघ के जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं जिला सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक में अनूपपुर जिले का प्रतिनिधित्व जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा करेंगे। श्री मिश्रा बैठक में उपस्थित होकर अनूपपुर जिले में वालीबाल खेल के विकास, आयोजित प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों की गतिविधियों एवं संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदेश के प्रतिनिधियों के समक्ष रखेंगे।

उनके साथ जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं जिला सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में भारतीय वालीबाल महासंघ की गतिविधियों, गत वार्षिक आमसभा के कार्यों की पुष्टि, आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन, संघ की आर्थिक स्थिति एवं बजट, विभिन्न समितियों के गठन तथा एथलीट कमीशन के चुनाव सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जिला सचिव रामचंद्र यादव एवं सहसचिव दिनेश सिंह चंदेल ने बताया कि प्रदेश की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनूपपुर जिले की खेल गतिविधियों और वालीबाल खिलाड़ियों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि जिले में वालीबाल खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल हो सके।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here