*अनूपपुर* दिनांक 24.09.2026 को फरियादी प्रेम लाल कोल पिता समारू कोल उम्र 52 वर्ष निवासी सिवनी डोंगरी टोला थाना जैतहरी का रिपोर्ट लेख कराया कि कल दिनांक 23/09/2026 को समय लगभग 07 बजे गणेश विसर्जन हेतु अपनी मोटर सायकल मे अपने साथी मिथुन कोल, राजेश यादव के साथ घर से निकला था समय लगभग रात्रि 10 बजे मिथुन कोल अपने भाई के फोन मे गोवर्धन कोल के फोन से बताया कि तेजू का लडका सूरज अपने साथियो के साथ गोवर्धन को मारपीट कर रहे है तब हम लोगो ने मिथुन कोल और राजेश कोल को अपने साथ ले जाकर गोवर्धन की पता तलाश किये तो वह नही मिला । आज सुबह 07 बजे से लगातार पता तलाश किये तो समय लगभग 08 बजे गोवर्धन की मोटर साइकिल का टूटा हुआ क्लच केबिल और दोनो पैर की चप्पल हमे मंडल के बगीचा मे मिली है तथा मोटर सायकल, चप्पल से एक किलोमीटर दूरी पर है । उसके बाद हमने तेजराज राठौर से पूछे लेकिन कोई पता नही चला कल से लगातार मै अपने परिजनो के साथ लडका गोवर्धन की पता तलाश कर रहा हूँ जिसका कोई पता नही चल रहा है रिपोर्ट करता हूँ गोवर्धन की पता तलास अतिशीघ्र की जाय । गोवर्धन का मोबाइल मिथुन के पास ही रह गया है । रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाय । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना उक्त अपराध का अपह्रत गोवर्धन कोल पिता प्रेमलाल कोल उम्र 22 वर्ष निवासी डोंगरी टोला सिवनी की दस्तयाबी हेतु थाना जैतहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर शव बदनहाई डोंगरी सिवनी के जंगल मे झाडियो के बीच दस्तयाब मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस का लेख कर अपहृत गोवर्धन कोल के शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1),238 बीएनएस 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी का घटित करना पाये जाने मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर को घटना के संबंध मे जानकारी दी गई जो घटना स्थल पर स्वंय उपस्थित आये उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एफ.एस.एल. अधिकारियों एवं डाग स्काट को सूचना देकर मौके पर एफ.एस.एल.अधिकारी उपस्थित आने पर शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण वीडियोग्राफी की गई व घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया मृतक गोवर्धन कोल का काले रंग का पैन्ट व जिसमे बेल्ट लगा हुआ सिर के पास रखा मिला जिसे मौके जप्त किया गया बाद शव पंचनामा कार्यवाही कर बाद शव का पी.एम. सीएचसी जैतहरी से करवाया गया । प्रकरण मे आरोपीगणो द्वारा अपराध धारा 140(3), 103(1),238 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से धारा इजाफा की गई एवं मृतक गोवर्धन कोल अनुसूचित जनजाति वर्ग का होने एवं आरोपी सूरज राठौर पिछडा वर्ग का राठौर जाति का होने से प्रकरण मे धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी एसटी एक्ट बढाई गई प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पता तलास किया जो आरोपी सूरज राठौर ,राहुल सिंह राठौर , तेजराज राठौर ,दिनेश गोड एंव राहुल राठौर सभी निवासी सिवनी के दस्तयाब हुये जिन्हे अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया जो जुर्म कारित करना स्वीकार किये एंव घटना मे प्रयुक्त आला जरब , आरोपियो के घटना के वक्त पहने गये कपडे , घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल, ईको कार , मृतक का पर्स आरोपियो द्वारा बताये स्थानो से जप्त किया गया है । आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । मामले की विवेचना जारी रखते हुये गिरफ्तारशुदा आरोपियो को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया है ।
व्यक्ति की हत्या के 05 आरोपियो को 48 घण्टो मे गिरफ्तार कर किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



