*अनूपपुर* दिनांक 01.10.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि गोरेलाल पनिका निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की दिनांक 30.09.2026 को रात्रि लगभग 2 बजे मारपीट की गई है जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से परिजनो द्वारा दिनांक 01.10.2026 को जिला अस्पताल अनूपपुर मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहाँ दौराने उपचार गोरेलाल पनिका की उक्त दिनांक को हि रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई है प्राप्त सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु दिनांक 02.10.2026 को थाना जैतहरी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल अनूपपुर पहुचकर सूचनाकर्ता मोहनलाल पनिका पिता स्व. गोरेलाल पनिका उम्र 60 वर्ष निवासी बेलिया रेलवे फाटक के पास की रिपोर्ट पर अपराध क्र 0/2026 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया एंव देहाती मर्ग क्र 0/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर शव का पीएम जिला अस्पताल अनूपपुर से कराया जाकर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना पाया गया कि आरोपी रवि शंकर पनिका दिनांक 30.09.2026 को जैतहरी आया था एंव शराब का अत्यधिक सेवन करने के बाद लगभग रात्रि 02 बजे घर गया और पत्नी एंव बच्चो को शराब के नशे मे मारपीट करने लगा जिसे बीच बचाव हेतु उसके वयोवृद्ध दादा गोरेलाल पनिका पिता धौकल पनिका उम्र 85 वर्ष निवासी ग्राम बेलिया रेलवे फाटक जैतहरी बीच बचाव करने आये तो आरोपी आक्रोशित होकर उन्ही के उपर लाठी से प्रहार करने लगा जो बचाव के लिये घर से बाहर भागे लेकिन नशे की हालत मे रवि शंकर पनिका निर्दयता पूर्वक तब तक पीटा जब तक वो चिल्लाना बंद नही किये बाद मारपीट करके भाग गया परिजनो के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से दिनांक 01.10.2026 को प्रातः 7 बजे जिला अस्पताल अनूपपुर भर्ती कराया गया जहा उनकी रात्रि 8 बजे मृत्यु हो गई आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तारी कर पुछताछ कर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो जिला जेल वारंट बनने पर जिला जेल दाखिल किया गया है ।
थाना जैतहरी द्वारा हत्या के आरोपी को 24 घंटे मे किया गिरफ्तार
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



