पुलिस कार्यवाही के विरोध में जिला कांग्रेस अनूपपुर ने मनाया ‘काला दिवस’

0
10

काले वस्त्र पहनकर निकाला पैदल मार्च, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह का पुतला जलाकर जताया विरोध, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

*अनूपपुर* दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों द्वारा जंतर-मंतर की ओर किए जा रहे विरोध मार्च को पुलिस द्वारा रोके जाने और नेताओं की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने 8 अक्टूबर को देशभर में ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय से दोपहर करीब 3 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काले वस्त्र धारण कर जिला कांग्रेस कार्यालय से सामतपुर तालाब तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुई पुलिस कार्यवाही के विरोध में नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने का प्रयास किया था। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। कांग्रेस ने इसके विरोध में 8 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here