व्यवसायी मनमोहन ताम्रकार पर हमले के दोनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

0
326

घटना में प्रयुक्त काले रंग की थार वाहन को भी किया गया जप्त

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर रहमान के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा व उनकी टीम ने कोतमा के व्यवसायी मनमोहन ताम्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

कोतमा नगर में दिनांक 24.10.25 की रात करीब 10:45 बजे आरोपी दीप शुक्ला पिता राजकुमार शुक्ला निवासी कोतमा व इसके एक अन्य साथी ने नगर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी मनमोहन ताम्रकार निवासी कोतमा को लोहे की राड से प्राण घातक हमला करते हुए सिर व जबड़े में गंभीर चोटे पहुंचाई थी।जिसके बाद फरियादी मनमोहन ताम्रकार की रिपोर्ट पर उक्त आरोपीगणों के विरूध्द धारा 296,109 351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया गया ।

दोनों आरोपी छत्तीगढ़ से हुए गिरफ्तार_

उक्त घटना को जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की पता तलाश व गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कोतमा को निर्देशित करते हुए आरोपियों की पता तलाश व गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी।मुखबिर तंत्र की सूचना व सायबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर दोनो आरोपियो को बजाग से कवर्धा तरफ जाने की जानकारी मिलने पर थाना कोतमा पुलिस टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी।दोनो आरोपी अपने काले रंग की थार गाड़ी से भाग रहे थे।थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्नाम्बर शुक्ल ने तत्काल आरोपियो का हुलिया तथा आरोपियों की काले रंग की गाड़ी थार के फोटोग्राफ तथा अन्य सायबर इनपुट को तत्काल थाना पुलिस कुकदुर तथा थाना पुलिस पंढरिया (जिला कवर्धा) से साझा किया तथा नाकाबंदी कराने का अनुरोध किया।थाना कोतमा पुलिस एवं थाना कुकदुर व थाना पंढरिया की सयुक्त घेराबंदी व नाकाबंदी से दोनो आरोपियों दीप शुक्ला पिता राजकुमार शुक्ला निवासी देवगंवा थाना भालूमाड़ा हाल वार्ड क्र.04 कोतमा एवं सचिन तिवारी पिता महेन्द्र तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी भरदु नगर थाना कोलगंवा जिला सतना हाल SBI बैंक के पास जमुना भालूमाडा को उनकी काले रंग की बिना नम्बर की थार गाड़ी के साथ कुकदूर थाना क्षेत्रांतर्गत पकड़ा गया तथा थाना कोतमा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया,उक्त दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाकर घटना के समय प्रयुक्त काले रंग की थार गाड़ी को जप्त किया गया है । आरोपियों से पूछतांछ की जा रही तथा दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कराया जा रहा है ।

आरोपियों की घेराबंदी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा निरी रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उपनिरी. श्यामलाल मरावी,प्रआर. रामखेलावन,प्रआर. संजीव त्रिपाठी,प्रआर. दिनेश राठौर. आर.अभय त्रिपाठी,प्रआर. राजेन्द्र अहिरवार सायबर सेल अनूपपुर तथा थाना प्रभारी कुकदूर एवं थाना प्रभारी पंढरिया जिला कवर्धा (छ.ग.) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here