अनूपपुर जिले में न्यायाधीश के घर के बाहर पथराव,अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी

0
107

अनूपपुर भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायाधीश के साथ पथराव और जान से मारने का मामला सामने आया हैं जहां न्यायाधीश के साथ हुई अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला जिसमें पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 224, 296, 324, 331 (6) 333. 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।

न्यायिक न्यायधीश प्रथम श्रेणी एंव व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड कोतमा के न्यायाधीश अमनदीप सिंह छावड़ा पिता कुलदीप सिंह छावड़ा उम्र 39 वर्ष ने इसकी शिकायत भालूमाडा थाने में की थीं।वह न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड-कोतमा,जिला अनूपपुर (म.प्र) के पद पर पदस्थ है।24 अक्टूबर की रात लगभग 12:30 बजे वह सपरिवार अपने आवास में सो रहें थे। तभी अज्ञात व्यक्तियों ने माँ-बहन की अश्लील गालियां देकर कैसे मजिस्ट्रेटी करते हों….देख लेंगे तथा जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे।आरोपियों ने शासकीय आवास के गेट लैम्प,दीवार में लगे लोहे के एंगल आदि को तोडकर घर के आंगन में पथराव कर रहे थे।जब न्यायाधीश अपने निवास से बाहर निकले तो आरोपी वहां से फरार हो गए ।जिसकी सूचना पर भालूमाड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।पिछले दिनों न्यायाधीश कें दवारा जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया था पुलिस उक्त मामले को उससे भी जोड़कर विवेचना कर रही है।

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि कल रात में न्यायाधीश के घर में कुछ अज्ञात हमलावारो ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here